संवाददाता अशोक मुंडा।
रामगढ़ (झारखण्ड)। दिनांक 08/01/2024 होटल गुरुकृपा छतरमांडू में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप कुमार संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि भीम आर्मी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार रविराज विशिष्ट अतिथि एडवोकेट विवेक वाल्मीकि को फूल माला एवं फूंके देखकर स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि झारखंड में बढ़ते अपराध को लेकर आगामी 20 जनवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की रणनीति की बनाई गई, जिसमे झारखंड के 24 जिलो से कार्यकर्ता पहुंचेंगे खास कर रामगढ़ जिला से भीम आर्मी के हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला सचिव संजय लाल विश्वकर्मा, वरीय उपाध्यक्ष धनेश्वर राम, संगठन सचिव राम सकल रविदास, जिला उपाध्यक्ष चरित्र राम, जिला मीडिया प्रभारी आनंद राम, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष किशुन नायक, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष हरदयाल रविदास, चितरपुर प्रभारी सुशांत कुमार मुंडा, गोला प्रखंड उपाध्यक्ष फैज रजा, प्रेमचंद सोरेन, प्रेम कुमार पासवान देवनाथ बावरी पतरातु प्रखंड सचिव देवनाथ बाउरी, नौशाद हुसैन, प्रमोद कुमार दास, कुलदीप रविदास संजयनाथ करमाली, प्रमोद कुमार राम, एसके दास,इत्यादि लोग उपस्थित थे।