HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय गोरे ने अपने जन्म पर श्रद्धा पैदल कांवड़ यात्रा के शिव भक्तों को चाय पिलाकर जन्म दिवस मनाया

बड़वानी, रवि चौहान जिला संवाददाता। जुल वानिया नगर के समीप ग्राम बाजड के भाजपा जुलवानिया मंडल उपाध्यक्ष विजय गोरे ने ग्राम बाजड फाटे पर चाय का नि:शुल्क टी स्टाल लगाकर अपने जन्म दिवस के अवसर पर जुल वानिया नगर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा पैदल कांवड़ यात्रा को चाय पिलाया। यात्रा का 18 वें वर्ष भी यात्रा संयोजक व बड़वानी भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में जुल वानिया से ओंकारेश्वर 150 किलोमीटर के लिए पैदल निकाली जा रही।



इस धार्मिक कार्यकम यात्रा में विजय गोरे ने अपने जन्म दिवस पर सभी कावंड़ियों को चाय पिलाकर अपना जन्म दिवस मनाया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष व यात्रा संयोजक अजय यादव व अन्य वरिष्ठजनों ने उनके जन्म दिवस पर पुष्प माला पहनाकर व केक काटकर बंधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कि गयी। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, मंडल अध्यक्ष गोलु यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रैलाश सेनानी, वरिष्ठ भुवान सिंह गोरे, प्रविण परिहार, जिला महामंत्री प्रकाश चौहान, राजाराम मुजाल्दे, नत्थु पटेल, सुरेश गोरे, राजाराम मुजाल्दे, गोरी शंकर गोरे व अन्य ग्रामीण व युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment