HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बीएफसीएल की मानवीय पहल: ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों को मिलेगा अयोध्या में रामलला दर्शन का सौभाग्य बरसों पुरानी आस्था होगी पूरी, CSR के तहत निःशुल्क तीर्थ यात्रा की घोषणा

संवाददाता: अशोक मुंडा

रामगढ़ (झारखंड)

ओरमांझी स्थित ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों की वर्षों पुरानी धार्मिक आस्था अब साकार होने जा रही है। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड (बीएफसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत आश्रम के इच्छुक बुज़ुर्गों को अयोध्या में रामलला एवं रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कराने की घोषणा की है।


बताया गया कि नए साल के अवसर पर बीएफसीएल की टीम जब आश्रम पहुँची, तब बुज़ुर्गों ने सीनियर जीएम श्री राकेश गुप्ता के समक्ष रामलला के दर्शन की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। बुज़ुर्गों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बीएफसीएल प्रबंधन ने इस प्रस्ताव को तत्काल स्वीकार कर लिया।

ठंड से राहत, मन को भक्ति

कड़ाके की ठंड को देखते हुए बीएफसीएल द्वारा आश्रम के बुज़ुर्गों को स्वेटर, टोपी, मोज़े, दस्ताने एवं थर्मस फ्लास्क वितरित किए गए। इसके साथ ही आश्रम की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वॉशिंग मशीन, अलमारी एवं म्यूजिक सिस्टम भी भेंट किया गया।


बीएफसीएल की इस पहल से बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बुज़ुर्गों का कहना है कि बीएफसीएल केवल एक सहायता करने वाली संस्था नहीं, बल्कि परिवार की तरह उनके साथ खड़ी है।

बीएफसीएल को बुज़ुर्गों का आशीर्वाद

ओंकार वृद्ध आश्रम के बुज़ुर्गों ने बीएफसीएल की इस मानवीय पहल की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था न सिर्फ भोजन और वस्त्र जैसी आवश्यकताओं का ध्यान रखती है, बल्कि उनकी आस्था, भावनाओं और सम्मान का भी पूरा ख्याल रखती है।

बीएफसीएल प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि समाज के वंचित, बुज़ुर्ग एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहलें भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।

Post a Comment