संवाददाता अशोक मुंडा।
रामगढ़, (झारखंड)। दिनांक 28/01/2024 रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अन्तर्गत मुरपा सरना स्थल प्रांगन में 25 गांव के मांझी हाड़म, पाराणिक, जोग मांझी द्वारा विशेष ग्राम सभा बैठक किया गया। बैठक में धर्म, बोंगा बुरू, आदिवासी प्राकृति, संस्कृति एवं विकास सम्बन्धित विचार-विमर्श एवं चर्चा किया गया। जंगल की सुरक्षा और आजीविका हेतु चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोला प्रखंड ग्राम सभा मंच अध्यक्ष रमेश मुर्मू ने किया एवं संचालन दिनेश हेंब्रम ने किया।
ग्राम प्रधान मुरपा सुकू मांझी, मांझी हड़ाम मनिजर मांझी, FRC अध्यक्ष जगन मुर्मू, FMC अध्यक्ष बिनोद हेंब्रम, सचिव विशवनाथ सोरेन, कोलेसर मुर्मू, पिपराजारा FRC अध्यक्ष जागो मांझी, बाबूदास मांझी, बंदा टोला धवैयडीह ग्राम प्रधान कैलाश टुडू , परसाडीह ग्राम प्रधान महेश मुर्मू, मांझी हड़ाम सुखलाल मुर्मू, नायके रामदास मांझी, गडराडीह जोगवा रूपन मांझी, बाबूदास मुर्मू, हरीबांध रामकिशोर मांझी, जोभिया लाखीचंद्र मांझी, पडरिया धनेशवर मांझी, गंधवनिया लालजी सोरेन, लेवाटांड़ FRC अध्यक्ष दिनेश हेंब्रम, जोग मांझी मोतीलाल मांझी, गोंदलबेड़ा मोतीलाल मांझी, रोला शिबजी मुर्मू, कुस्टेगढ़ा बलराम मांझी, बम्हान सगातू रामदास मांझी, रकबीर मोहन किस्कू, बड़का टांड़ महादेव मुर्मू , भुभुई बाबूलाल मांझी, रामगढ़ जिला ग्राम सभा मंच सचिव सह झारखण्ड जंगल बचाओ आंदोलन रामगढ़ जिला प्रभारी ओम प्रकाश मांझी, अन्य सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।