संवाददाता अनिल कुमार हांसदा।
गोमिया (बोकारो)। दिनांक 14/01/2024 गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अइयर में आदिवासी संथालों का सबसे महान् सोहराय पर्व धूमधाम के साथ सम्पन्न किया गया। इस सोहराय पर्व में हजारों की तादाद में आदिवासी संथाल समाज के लोग शिरकत किए और हर गांव टोला मुहाल्ले में बैल को खुट कर ढोल नगाड़ों के साथ नचाया गया।
साथ में आदिवासियों का सबसे पुराना संस्कृति नटुवा नाच भी दिखाया गया। इस नाच गाने के साथ महिला पुरुष और बच्चे भी संयुक्त रुप से हिस्सा लिए। इस सोहराय पर्व के संस्कृति नाच गान में मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के मांझी हाड़म लोग जैसे नकुल मरांडी, मोतीलाल मुर्मू, रामेश्वर सोरेन, मानीराम मांझी, नायके बाबा खाडे मांझी, सोनोत संथाल सांवता जुमीद के दिलीप सोरेन, अनिल हांसदा, राजेश कुमार मुर्मू,अजय मरांडी, सुनिल कुमार मांझी, सुखदेव हेम्ब्राम, मोती किस्कू, धनेश्वर मांझी, गोविंद सोरेन, नकुल हांसदा, रूपलाल मुर्मू, राजाराम मुर्मू, एवं चार टोला के मांझी हाड़म लोग उपस्थित हुए।