संवाददाता अशोक मुंडा।
रांची, (झारखण्ड)। दिनांक 01/02/2024 रांची के मोराबादी के सामने चिल्ड्रन पार्क में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा एवं आरएसएस के द्वारा षड्यंत्र रच कर ED को माध्यम बनाकर सरकार गिराने एवं हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवाने को लेकर ED एवं राज्यपाल के विरोध में झारखंड के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा झारखंड बंद का ऐलान किया था। हालांकि आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद को वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने दी।
उन्होंने बताया कि आदिवासी मूलवासी समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक रांची के मोरहाबादी मैदान में हुई। इसके बाद सर्व सहमति से झारखंड बंद को वापस लेने का निर्णय लिया गया। जिसमें केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, महासचिव प्रकाश मुंडा, आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के रांची जिला अध्यक्ष कुंद्रेशी मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज के महासचिव प्रीतम लोहरा, परमेश्वर मुंडा, पवन तिर्की, अनुज हेमरोम, सुनील हीरो, शिवरतन मुंडा, संजय मुंडा ओर लोग उपस्थित थे।