चाडी के ग्रामीण महिला पुरुषों ने देव स्थलों में धूमधाम से किया 5 वर्षीय झरा पूजा, देवी देवता से मांगी गांव की खुशहाली के लिए मन्नते
गोला, रामगढ़|गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चाडी गांव में 5 वर्षीय झरा पूजा विधि विधान से सम्पन्न हुआ। झरा पूजा में गांव के सरना स्थल, देवी मंडप, जाहेरथान जैसे सभी धार्मिक स्थलों में गांव के महिला पुरुषों ने ढोल,नगाड़ों और शहनाईयों के साथ गीत गाते हुए गांव के पाहन,गोडाईत, पइनभोरा देव स्थल पर बलि देने के लिए बकरा, बकरी भेड़ और मुर्गा,मुर्गी साथ में लेकर पहुंचे । पूजा स्थल में पाहन के द्वारा पारंपरिक रूढ़िवादी संस्कृति और परंपरा से पूजा अर्चना कर 4 बकरे, 1 बकरी 1भेड़ और 3 मुर्गे की बलि देकर ग्रामीण देवी देवता से लोगों की खेती बारी से होने वाली अच्छी फसल और सुख शांति की कामना की गई।
गांव के महिला पुरुषों ने गांव की खुशहाली के लिए एक साथ किया सरना स्थल में भजन
मौके पर झरा पूजा में छोटन बेदिया पहान सरोज करमाली, गोडाईत नंद किशोर मुंडा बलिहार रंजित महतो फूल सुशारी संरक्षक रंजित बेदिया ,प्रकाश करमाली,अजित कुमार ,सहदेव बेदिया, धनुराम बेदिया ,राजेश करमाली,दिपक बेदिया, सुलेंदर करमाली , सुभाष करमाली,मुखलाल करमाली ,कामु बेदिया, जानो बेदिया,आकाश करमाली, सूरज करमाली,चुनू करमाली, रामकिशून करमाली, राजु करमाली, जितराम बेदिया, महेश बेदिया लालसाय बेदिया, संजय बेदिया ,जितु बेदिया ,धनेश्वर बेदिया सुखदेव करमाली ,संजय महतो ,सुगन कुमार ,जयपाल महतो चरीत्र मुंडा ,भोला मुंडा ,प्रकाश मुंडा ,विनय महतो शामिल थे।