संवाददाता अशोक मुंडा
16/05/2025
रामगढ़ झारखंड
कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कहने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो:- पवन यादव
कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर इंकलाबी नौजवान सभा रामगढ़ का विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि ऐसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है, तुरन्त इस्तीफा देना चाहिए|
आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुजुर्ग जमीरा में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर निशाना साधते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे लेकर न केवल महिला वर्ग बल्कि सामाजिक संगठनों में भी भारी आक्रोश है। इंकलाबी नौजवान सभा रामगढ़ के जिला सचिव पवन कुमार यादव ने यह स्पष्ट आरोप लगाया है कि केवल मुस्लिम वर्ग से होने के कारण मंत्री ने उन्हें निशाना बनाया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बावजूद सुप्रीम कोर्ट से भी मंत्री की अर्जी खारिज हो चुकी है, फिर भी विजय शाह न तो बर्खास्त किए गए हैं और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए शर्मनाक स्थिति है।
भाजपा की आईटी सेल लगातार ट्रोलिंग के माध्यम से गंदी और नफरत फैलाने वाली भाषा का प्रयोग करती रही है। कुछ दिन पहले शहीद की पत्नी हिमांशी के खिलाफ की गई ट्रोलिंग का उदाहरण सभी के सामने है। आज अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सीधा हमला हो रहा है, जिस पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है।
इंकलाबी नौजवान सभा रामगढ़ सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द आरोपी मंत्री को हटाया जाए और इस मामले में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह की भाषा का प्रयोग करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।
विरोध प्रदर्शन में उमेश गोप, सावित्री कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राखी कुमारी, संध्या कुमारी, सिकंदर मुंडा,प्रवीण मुंडा, किशन गोप, नीरज मुंडा, अमन गोप, सुनील मुंडा, नविन यादव,समेत कई लोग शामिल हुए।