HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

भाकपा-माले झारखंड राज्य सम्मेलन 22-24 अप्रैल 2025 को सफल करने की तैयारी जोरों पर

संवाददाता अशोक मुंडा

17/04/2025

रामगढ़, झारखण्ड


भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक वनजारी धर्मशाला पोचरा में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव हीरा गोप ने किया,

 बैठक में विस्थापितों को न्याय दो! स्थानीयों को सुरक्षित रोजगार दो! के साथशुरू किया गया, देश में भाजपा के मोदी सरकार द्वारा निजीकरण के खिलाफ एवं निजीकरण और भूमि लूट पर रोक लगाओ साथ ही लेबर कोड़ को रद्द करो! संघी _-कारपोरेट फासीवाद के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध निर्माण के लिए! निजीकरण पर लगाम के लिए झारखंडियत, सुरक्षित, रोजगार और सम्मान के लिए 7वां राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु रामगढ़ में जोरदार चलाई जा रही है। 

19 अप्रैल 2025 को राज्य प्रतिनिधि के चयन के लिए माले कार्यालय में वोट संपन्न होगी। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला में आदिवासियों के ऊपर हो रहे दमन एवं नक्सल के नाम पर चलाए जा रहे हमले के खिलाफ 21 अप्रैल 2025 को आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में देशव्यापी प्रतिरोध मार्च रामगढ़ में निकाली जाएगी। और 22 अप्रैल को करीब 30 प्रतिनिधि बोकारो के लिए रवाना होंगे।

बैठक में भुनेश्वर बेदिया देवकीनंदन बेदिया, नीता बेदिया, कांति देवी, नरेश बड़ाईक, बसंत कुमार ,प्रयाग महतो ,बिगेन्द्र ठाकुर,लाली बेदिया,देवानंद गोप,अमल कुमार, हीरालाल महतो,सोहन बेदिया,पवन कुमार यादव शामिल थे,

Post a Comment