एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल पिपरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न
प्रदेश संवाददाता – गेंदालाल माकोड़े,
बाग/धार। पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल पिपरी, विकासखंड बाग, जिला धार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उ.श्रे. शिक्षक राजेन्द्र झाला (सांदीपनि विद्यालय, बाग) उपस्थित रहे।
उन्होंने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित विस्तृत, उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारी छात्रों को प्रदान की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम निगवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने उदाहरणों और रोचक तथ्यों के माध्यम से विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रभारी प्राचार्य जगदीश अलावा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई दिशा, प्रेरणा और आत्मविश्वास मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन सालमसिंह अनारे द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन भारतसिंह भवर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
