खातेगांव में अम्बेडकर जी कि जयंती मनाई, संविधान कि बदौलत ही हम जातिवाद कि जड़ो पर प्रहार करने में सफल हुए - विधायक आशीष शर्मा
April 15, 2025
विधायक श्री शर्मा ने बाबा साहेब कि प्रतिमा स्थल पर स्टील फर्नीचर हेतु विधायक निधि से स्वीकृति दी। संत कबीर साहब एवं संत रविदास जी का भव्य मंदिर निर्माण हेतु एक-एक करोड़़ राशि कि घोषणा की
देवास (मप्र)। समाज सुधारक भारतीय संविधान शिल्पकार डॉ भीमराव अम्बेडकर कि प्रतिमा पर विधायक आशीष शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित माल्यार्पण एंव मिठाई बांटी गई। साथ ही शर्मा ने डॉ अम्बेडकर प्रतिमा पर छत्री एवं स्टील फर्नीचर कि मांग को तत्काल स्वीकृति दी। उन्होंने कहा महापुरुषों की देख रेख करना मेरा धर्म है। संत कबीर साहब एवं संत शिरोमणि रविदास का भव्य मंदिर बनाने हेतु एक-एक करोड़़ कि भी घोषणा की गई।
उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि संविधान हमे आपस मे प्रेम भाई चारा से रहना सिखाता है। शोषित पीड़ित वंचितों को समान अधिकार दिए है। शिक्षा को हथियार बनाकर आप देश के संवैधानिक सर्वोच्च पद पर स्थापित हो सकते है। ये सब बाबा साहब के संविधान कि बदौलत सम्भव है।
इस अवसर पर सुरेश मंसोरे, जगदीश साँवले, कचरूलाल साँवले, महेश भास्कर, मायाराम धनवारे, मोहन भास्कर, रामनारायण गोयल, रामगोपाल चावले, महेशचंद्र भास्कर, अशोक यादव, निलेश सरलाम, गंगाप्रसाद मालवीय, मगन मंसोरे, गणेश कोगे, गणेश शिवरा, हिम्मतसिंह बछानिया, हरिप्रसाद हरियाले, हरिप्रसाद सिरसोट, शिवशंकर भमोरे, अमृत महेदीया, नरेंद्र साबरवाल, सुरेश चावरे, प्रहलाद पटेल अशोक शाक्यवाल, ओमप्रकाश साँवले, राकेश मालवीय, सुनील मालवीय अनिल साँवले, रामकृष्ण हिरवा, रामबिलास पंवार, कुणाल सोलंकी, सुनील कोच, आदि उपस्थित हुए।

