HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

10 वीं और 12 वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

क्लासेज को अटेंड करने का काम सभी छात्र प्रारंभ करे, इससे ना केवल जिले का रिजल्ट सुधरेगा बल्कि साल भी बर्बाद होने से बचेगा

दमोह। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें वार्षिक परीक्षा साल में दो बार होगी। दमोह जिले के 10 वीं और 12 वीं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है कि वह जून में होने वाली परीक्षा में भाग लें और अपने अंको में सुधार करके उत्तीर्ण हो जाए।अभी तक सम्पूर्ण दमोह जिले में लगभग 11 हजार के आसपास विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए थे इसमें से 70% से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करा लिया है और अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए क्लासेज भी शुरू करा दी गई है। शेष बचे विद्यार्थी से कहा है वह भी जल्दी से जल्दी अपना पंजीयन करा लें और अपना साल बर्बाद होने से बचाएं। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए रेडी मटेरियल दे रहे हैं, यदि अच्छे से पढ़ लेंगे तो उत्तीर्ण होने की संभावना प्रबल हो जायेगी। सारे टीचर्स प्रयासरत हैं और विद्यार्थियों के साथ मेहनत करने के लिए तैयार हैं। जिन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह रजिस्ट्रेशन करा लें और रेगुलर क्लासेज अटेंड करें, यदि क्लासेज नहीं करेंगे तो कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं होगे। क्लासेज को अटेंड करने का काम सभी छात्र प्रारंभ करे, इससे ना केवल जिले का रिजल्ट सुधरेगा बल्कि आपका साल भी बर्बाद होने से बचेगा।

Post a Comment