HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

रांची राजभवन घेराव एवं 4जून को संपूर्ण झारखंड बंद को लेकर आदिवासी जन परिषद ने किया सारुबेडा में बैठक

कुजू ,रामगढ़| मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में नई शराब नीति के तहत गांव गांव में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने के विरोध में कुजू सारुबेडा के बंगाली होटल समीप आदिवासी जन परिषद रामगढ़ जिला समिति का बैठक किया गया |

झारखण्ड के आदिवासी सामाजिक संगठनों एवं इसके विरोध में आदिवासी जन परिषद 27 मई को पेसा कानून लागू करने ,सिरमटोली सरना स्थल के सामने से रैंप हटाने एवं आदिवासियों के जमीन की लूट पर रोक लगाने को लेकर रांची राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा|

बैठक में 27 मई को राजभवन घेराव रांची जाने को लेकर भारी संख्या में रांची चलने और नए शराब नीति के विरोध 4, जून संपूर्ण झारखंड बंद को लेकर सड़क पर उतरेगी साथ ही आदिवासी जन परिषद संगठन मजबूती को लेकर भी चर्चा किया गया |

बैठक में आदिवासी जन परिषद केन्द्रीय महासचिव प्रकाश मुंडा, रामगढ़  जिला अध्यक्ष पवन कुमार , जिला प्रभारी श्याम करमाली उपाध्यक्ष राजू लोहरा कोषाध्यक्ष उमेश करमाली, सचिव मनोज करमाली ,लालदेव बेदिया ,छोटन कुमार ,रणधीर शर्मा ,ओम प्रकाश करमाली मांडू प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार  उपस्थित थे|

Post a Comment