HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता अशोक मुंडा 

18/05/2025

रामगढ़ झारखण्ड

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज सपरिवार रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां अपने पारिवारिक सदस्य जगदीश सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में भी सम्मिलित हुए।


दिवंगत जगदीश सोरेन रिश्ते में (राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु  शिबू सोरेन के चचेरे भाई) मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के चाचा लगते थे। विगत 17 मई 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है |

Post a Comment