आई टी आई भगवानपुरा में आरएसी में भी ले सकते हैं प्रवेश
May 28, 2025
खरगोन। शासकीय आईटीआई भगवानपुरा में रेफ्रिजरेसन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन एक नया ट्रेड प्रारंभ किया गया है। प्रभारी प्राचार्य प्रहलाद चौहान ने बताया कि निमाड़ की गर्मी को ध्यान में रखते हुए नया व्यवसाय प्रारम्भ किया गया। जिससे रेफ्रिजरेसन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन टेर्निग संचालित की जायेगी। संस्था में पूर्व से इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, कोपा, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, आरएसी टेक्नीशियन ट्रेड सहित कुल 156 सीटें है। इन ट्रेडों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग ऑनलाईन डीएसडी पोर्टल पर 31 मई तक की जा सकती है। आवेदक एमपी ऑनलाईन कियोस्क से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। संस्था में इलेक्ट्रीशियन 20 रिक्त सीट, मैकेनिक डीजल में 24, कोपा में 48, वेल्डर में 20, स्वीइंग टेक्नोलॉजी में 20 एवं आरएसी में 24 सीटें है।

