HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

’’कैपस्टोन फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड’’ हैदराबाद के रिक्त पदों हेतु जिले के गीदम, दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, कुआकोंडा में होंगे प्लेसमेंट कैंप


दंतेवाड़ा, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से प्राप्त जानकारी अनुसार सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर कौशल प्रशिक्षण उपरांत नियोजन किये जाने के संबंध में कैपस्टोन फैसिलिटी मैनेजमेंट लिमिटेड एनएसडीसी हैदराबाद के द्वारा प्राप्त रिक्तियों ( रिक्त 500 पद केवल पुरुष) के अनुसार जनपद पंचायत गीदम में 4 जून को, कटेकल्याण में 6 जून को, कुआकोंडा में 9 जून को, तथा दंतेवाड़ा में 12 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक किया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक आवेदक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, एक-सेट छायाप्रति, आधार कार्ड. दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। 

Post a Comment