HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में हुई, गंगा समिति की बैठक

रामगढ़ |उप विकास आयुक्त रामगढ़  रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम जिला गंगा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली। मौके पर उप विकास आयुक्त ने पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस तहत आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की जानकारी ली |

उप विकास आयुक्त के ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर एवं सार्वजनिक तालाबों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया साथ ही 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सिद्धू कहूं मैदान में नमामि गंगे एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित करने हेतु कई दिशा निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड कार्यालय एवं महाविद्यालयों में योग दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने जिला परियोजना पदाधिकारीयों को नमामि गंगे को महाविद्यालयों एवं +2 विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु संबंधित विभाग से संबंध स्थापित कर प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों, साफ-सफाई बनाए रखने एवं लोगों में जागरूकता लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, गंगा समिति सदस्य  गोविंद मेवाड, सीसीएल टाटा सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि, अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment