HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

रामगढ़ |कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़  चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीय विधायक रामगढ़  ममता देवी, माननीय विधायक बड़कागांव  रोशन लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग  राजीव जायसवाल सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी  कुमारी नीलम के द्वारा उपायुक्त माननीय विधायको सहित अन्य को जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में रामगढ़ जिला अंतर्गत 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं 2 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त है। मौके पर उनके द्वारा प्राप्त सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई।

बैठक में जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के उपरांत बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित |


Post a Comment