कांग्रेस का राधा गोविंद विश्वविद्यालय सभागार में संविधान बचाओ रैली व सभा" का आयोजन
रामगढ़ |राधा गोविंद विश्वविद्यालय सभागार में रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान जी के अध्यक्षता में जिला स्तरीय "संविधान बचाओ रैली व सभा" का आयोजन किया गया |
संविधान बचाओ रैलीक कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ जिला के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी जी के द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय इरफान अंसारी जी शामिल हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर जी,रामगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक ममता देवी जी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व मंत्री जेपी पटेल , आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन लाल,प्रदेश मीडिया चेयरमैन शतीश पाल जी , राजेश कुमार सन्नी जी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लगातार संविधान में छेड़छाड़ एवं सभी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है इसे रोकने हेतू आम जनो के बीच संविधान बचाओ रैली सभा का आयोजन एवं जागरूकता फैलाना है ।
इस सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी ने कहा कि संविधान में छेड़खानी कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा अगर जरूरत पड़ी तो संसद से सड़क तक आंदोलन करेंगे ।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लगातार संविधान को बचाने हेतु संविधान बचाओ रैली के तहत जागरूकता अभियान चला रहे है ।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी ने कहा कि संविधान ने हमें ताकत प्रदान की है इसमें छेड़खानी बर्दास्त नहीं किया जाएगा ।
रामगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ममता देवी जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान को कुचलने का कोशिश कर रहा है इससे आमजनो के मौलिक अधिकारों में बहुत प्रभाव पड़ेगी इसके विरोध में हम आमजनों को लेकर संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करने के लिए तैयार है ।
कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह मोदी की सरकार संविधान ओर सरकारी संस्थाओं के साथ खेल रही इसका विरोध हमारी संगठन हमेशा करेगी।
इस संविधान बचाओ रैली व सभा का समापन प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा जी के द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो जी, प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद , जिला पर्यवेक्षक प्रदीप तुलस्यान जी , प्रदेश महासिचव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश सचिव सीपी संतन,प्रदेश सचिव धर्मराज राम नगर अध्यक्ष बलराम शाहू जी , रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर गुप्ता, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष अहसानुल्लाह अंसारी, गोला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी जी , दुलमी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश करमाली सहित जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
मौके पर विभिन्न गांवों से आए हुए हजारों महिला व पुरुष उपस्थित होकर संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण हेतू संकल्प लिया।



