HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम" के पहला स्थापना दिवस में 26 राज्यों से संथाल समाज के लोग हुए, शामिल

रामगढ़|अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम में कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कु का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पिछड रहे आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक के साथ शैक्षणिक मुद्दे से आदिवासियों को जोड़कर बढ़ाना है आगे। रामगढ़ जिले के सिद्धू कान्हू जिला मैदान में आज अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के पहले स्थापना दिवस पर 26 राज्यों झारखण्ड के अलावे आसाम,बंगाल, नेपाल, बिहार उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश महाराष्ट्र के आदिवासियों ने शिरकत किया। 

संथाल समाज अपनी भाषा संस्कृति को बचाने लिए हो रहे हैं,एकजुट 

इस कार्यक्रम में बिहार राज्य संथाल समाज के अध्यक्ष मनोज मुर्मू ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे समाज में पिछड़ रहे आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक के साथ शैक्षणिक मुद्दे से लोगों को जोड़कर आगे बढ़ाना है,

मौके पर इस कार्यक्रम में पहुंचे असम प्रदेश के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संथाल समाज के लोग देश के सभी जगहों में अलग-अलग तरीके से रह रहे हैं यह मंच उन सब को एक जगह लाना है

कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासियों के विभिन्न राज्यों से संथाली स्वतंत्रता सेनानियों के लगे तस्वीरों पर माल्यार्पण के साथ संथाली सांस्कृतिक लोक नृत्य एवं संगीत के साथ शुरू हुआ।





Post a Comment