HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

पुलिस हिरासत में हत्यारी मां और उसका प्रेमी

धार। 14 जून को बाग थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम टकारी में अपनी मां को समझाने आए 18 वर्षीय इंकेश का अपनी मां से विवाद हो गया था। इस दौरान महिला ने बंदूक से अपने बेटे को गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के दौरान महिला का प्रेमी दीवानसिंह चौंगड़ भी मौके पर मौजूद था। घटना के बाद महिला ईडी बाई और दीवानसिंह भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई थी। जिन्होंने महिला एवं उसके मित्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके पूर्व पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी जंगल से बरामद किया गया है। 

Post a Comment