HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

गरीब भूमिहीन किसान मजदूरो को आवास की गारंटी करना होगा :- भाकपा माले

पोचरा,बरकाकाना|रामगढ़ छावनी परिषद् वार्ड नंबर 07 में भाकपा माले जिला स्तरीय बैठक स्वर्गीय मनकुंवर बेदिया भवन उप्पर पोचरा मे रखा गया | जिसकी अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य पवन कुमार यादव एवं संचालन इंदु कुमारी ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य देवानंद गोप उपस्थित थे ,उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भूमिहीन गरीब किसान मजदूरो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास से वंचित रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह के कागजात जैसे एलपीसी, जाति प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनाने को कहा गया है |

बैठक में कहा कि अंचल कार्यालय में दो महीना के बगैर यह सब,आय, जाति,भु स्वामित्व प्रमाण पत्र कागजात नहीं बनता है! जिससे पता चलता है कि भूमिहीनों को आवास से वंचित रखने के लिए सरकार द्वारा साजिश रची जा रही है जिसे हम लोग कड़ी विरोध करते हैं और पतरातू अंचल कार्यालय घेरने का निर्णय लेते है! पतरातू अंचल कार्यालय में मोटेशन के लिए मोटी रकम की डिमांड की जाती है नहीं देने पर उल्लू-जल करके मोटेशन को खारिज कर दिया जाता है, आज भी बहुत सारे जमीन की ऑनलाइन में गड़बड़ियां हैं उन गड़बड़ियों को सुधारने के नाम पर आम जनता को परेशान किया जाता है |


बैठक में आगे इन्होंने यह भी कहा कि गैर मजरूआ जमीन भूमिहीन किसान मजदूर को बंदोबस्ती देकर गरीब भूमिहीन को वितरण किया जाए एवं गैर मजरूआ जमीन का रसीद काटा जाए, तथा लैंड बैंक को रद्द करने की मांग करती है बैठक में मुख्य रूप से समनी देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, कौशल्या देवी, गायत्री देवी शांति देवी, सपना कुमारी, कलावती देवी, कुंती देवी, लक्ष्मी कुमारी, रीना देवी, रानी कुमारी, बबीता देवी, अनीता देवी, पूजा देवी, सीता देवी, बिंदु कुमारी, गीता देवी, ललिता देवी, एवं रीता देवी उपस्थित थे |

Post a Comment