साधारण व्यक्तित्व और मिलनसार छवि के धनी नूर भाई मेव, पिता के बाद लगातार कांग्रेस पार्टी में जनसेवक बनकर बने जनता में लोकप्रिय
देवास/मध्यप्रदेश। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांजीपुरा में जन्मा एक ऐसा चेहरा है जो पुरे देवास जिले में नूर भाई के नाम से जाना जाता है। नूर भाई का परिवार वर्षों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुडा हुआ परिवार है, नूर भाई के पिता खातेगांव ब्लाक के कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष रह चुके हैं।
नूर भाई ने कांग्रेस पार्टी में लगातार निभाई जिम्मेदारी-
नूर भाई खातेगांव ब्लाक के युथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहें हैं। खातेगांव ब्लाक के सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष रहें हैं। अजनास ब्लाक के कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष रहें हैं। एवं 2015 के पंचायती राज चुनाव में खातेगांव जनपद क्षेत्र के 18 नवंबर वार्ड से कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जनपद सदस्य का चुनाव लड़कर भारी मतों से विजय हुवे, ऐसे ही 20 साल से विभिन्न पदों पर रहकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया।
साधारण व्यक्तित्व और मिलनसार छवि के धनी -
जिसके बाद आज भी नूर भाई एक साधारण मिलनसार व्यक्तित्व धनी है। ना उसके पास बंगला है, ना लक्जरी गाड़ीयां और ना वह दौलत मंद हैं, वह सिर्फ एक गरिब किसान का बेटा है जिनके पिता मजित भाई का पुरा क्षेत्र सम्मान करता है आज उन्हीं के बताए हुए रास्तों पर उनका बेटा नूर भाई 20 साल से लगातार जनता के बिच रहकर जनता के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और जनहित के मुद्दों को हमेशा जोर सोर से उठाने का कार्य करते आ रहे हैं। वह 24 घंटे बिना जाती धर्म देखे बगैर, सभी लोगों के सुख दुःख में साथ खड़े रहते हैं। क्षेत्र में सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से अच्छे तालमेल बनाकर रखते हैं एवं अपने साफ सुथरे व्यवहार के कारण अधिकारियों के बिच अच्छी पकड़ बनाई है। अगर क्षेत्र में कोई भी दबंगों के द्वारा किसी गरीब या किसी मजलुम को परेशान किया जाता है तो नूर भाई मेव उस गरिब मजलुम की आवाज बन जाते है और उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हो जाते है। क्षेत्र की जनता दुःख और परेशानी में जहां जहां नूर भाई को याद करती हैं, नूर भाई तत्काल उनके बिच हाजिर हो जाते है ओर जनता की समस्यायों को सुनते हैं।
गरिबों के सेवक बनकर सरकारी योजनाएं दिलवाना -
नूर भाई हमेशा जनहित की लड़ाई में आगे रहते हैं जेसे सड़क, बिजली, पानी, किसानों की समस्यायों के खिलाफ आवाज उठाना एवं महिलाओं के लिए विर्धा, एवं विधवा पेंशन जेसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आगे आना, क्षेत्र की ऐसी सेकंडों समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को अवगत कराकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाना ओर सभी धर्मों का मान सम्मान करना। सबको साथ लेकर चलना अपने ग्रह गांव ग्राम कांजीपुरा में एवं क्षेत्र में सभी हिन्दू भाईयों के पवित्र त्यौंहारों पर आगे आकर सहयोग करना सभी त्यौंहारों में सामिल होकर हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए आगे आना। ऐसे ही 20 साल से लगातार ऐसे ही जनता की सेवा में लगे रहने व्यक्तित्व का नाम नूर भाई मेव पुर्व जनपद सदस्य खातेगांव है।

