HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

टाटीघाट में 22 सितम्बर को महाराजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह मंडावी जी के बलिदान दिवस पर होगा भव्य आयोजन

 



 संवाददाता - सुनेश शाह उइके/बालाघाट: गोंडवाना आंदोलन के दो नौजवान युवा देवरावेन भलावी छिंदवाड़ा एवं संगीता प्रेमशाह मरावी डिंडौरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 


1857 के स्वतंत्रता सेनानी, वीर बलिदानी गोंडवाना साम्राज्य के महाराजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह मंडावी जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम 22 सितंबर 2025 के आयोजन के लिए 31 अगस्त 2025 को ग्राम टाटीघाट में 12 परगना की बैठक आयोजित की गई। 



इस बैठक में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में समाज के लिए दिन-रात लड़ने वाले गोंडवाना आंदोलन के दो जांबाज युवाओं कुपाड देवरावन भलावी पूर्व जीएसयू प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक/सांसद प्रत्याशी, राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संस्थापक, वर्तमान गोंगपा जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा और तिरुमाय संगीता प्रेमशाह मरावी युवा सरपंच डिंडौरी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। 



 24 गांव के मुखिया तिरु - अरगलाल उइके के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित करने हेतु विचार विमर्श किया गया। इसमें बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजन करने पर सर्व सहमति से विचार रखा गया। रात्रि कालीन कार्यक्रम में गोंडवाना के सुपरस्टार रायपुर से गोंडी गीत गायक तिरु - भानू रंगीला, तिरु - बसंती रंगीली का आगमन होगा।

 इस बैठक में युवाओं के मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी तिरू - हरनाम मरावी जी एवं 12 परगना के मुकद्दम, मुक्तीयार अधिकारी कर्मचारी, एवं गांव के वरिष्ठ गण एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

Post a Comment