शिक्षक सम्मान एवं शिक्षा सहयोग राशि का वितरण किया गया
हरदा/मप्र। ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा 31/08/2025 को शिक्षक दिवस सम्मान के चतुर्थ वर्ष रविवार को सनरेज स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं को शिक्षा सहयोग राशि भी वितरित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रभुशंकर शुक्ला ने की मुख्य अतिथि सुजीत शर्मा वैदिक विद्यापीठ चिंचोट कुटी संजय शांडिल्य अध्य्क्ष अधिवक्ता संघ डी एस रघुवंशी जिला शिक्षा अधिकारी विशेष अतिथि सतीश सिटोके नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हरदा समीर शर्मा प्रसिद्ध युवा व्यवसायी ज्ञानेश चौबे शिक्षाविद प्रवीण जैसानी वरिष्ठ समाजसेवी शामिल थे।
आयोजन मे शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ एल एन पारासर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विप्र छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र मे आर्थिक रूप से परेशानी दूर करने के लिए सहायता राशि वितरित कि गई जो तीन चरणों में पूरी कि जायेगी। आयोजन मे उपस्तथित सभी वक्ताओं ने संगठन के शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यो कि सराहना कि गई।
संगठन ने वर्ष भर कि जा रही गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे डॉ. शुक्ल ने संगठन द्वारा सतत चलाये जा रहे साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ को ऐसा अनुष्ठान बताया जो सभी के लिए कल्याणकारी होगा, छात्रों की मदद समाज के प्रेरणादायी है बैदिक विद्या पीठम के सुजीत शर्मा ने संचालित गतिविधियों
से अवगत करवाया टिमरनी ब्रह्मण समाज के वरिष्ठ सतीश सीटोके ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए उसका संचालन कैसे हो उस पर प्रकाश डाला गया शिक्षाविद ज्ञानेश चौबे ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए एक अच्छी पहल बताया गया। संगठन के वरिष्ठ अनिल अग्निहोत्री, सुभाष पस्टारिया, प्रवीण काशिव, राकेश जोशी, हरिनारायण जोशी, ज्योति दुबे, प्रीति गुहा, गोपाल शुक्ला ,अर्चना मिश्रा, उदय बेलापुरकर, प्रफ्फुल दुबे , निलेश शुक्ला, परम चौबे, निलेश शर्मा, ने सभी शिक्षको का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया कार्यकर्म का संचालन कीर्ति तिवारी ने किया आभार संगठन के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने माना। इस अवसर पर सम्माननीय शिक्षक एवं शिक्षिका ओर सहायता राशी प्राप्त करने वाले बालक / बालिका एवं उनके परिजन एवं ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




