HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

आंगनवाड़ी केंद्र बंडापुरा ईटावदी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

महेश्वर, प्रदेश संवाददाता गेंदालाल माकोड़े। संचालनालय आयुष म.प्र. शासन भोपाल के आदेशों के पालन में तथा कलेक्टर जिला खरगोन के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर 20 सितंबर, शनिवार को ग्राम बंडापुरा (ईटावदी) ब्लॉक महेश्वर, जिला खरगोन के आंगनवाड़ी केंद्र में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय महेतवाड़ा के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.पी. चौहान के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

शिविर में डॉ. चौहान ने ज्वर, प्रतिश्याय, कास, श्वास, चर्म रोग, उदर रोग, शिरोरोग, स्त्री रोग, डायबिटीज, बी.पी., रक्ताल्पता आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया। साथ ही छोटे बच्चों को स्वर्णप्राशन भी कराया गया एवं वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श दिया।

कार्यक्रम में मोहन वर्मा (कम्पाउंडर) ने औषधि वितरण का कार्य संभाला, जबकि शिवकन्या चौहान और शिवा वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में कुल 94 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

Post a Comment