दलित नेता मनोज परमार को मिल रही धमकियों के विरोध में सकल हिंदू संगठन ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
देवास/सतवास। अखिल भारतीय श्री बलाई समाज एवं सकल हिंदू समाज की उपस्थिति में तहसील अध्यक्ष कृष्ण भास्कर के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दलितों के प्रखर नेता एवं समाजसेवी, अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि परमार हिंदूवादी विचारधारा रखते हुए समाज में दलित अत्याचार, लव जिहाद और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसी कारण जिहादी मानसिकता रखने वाले संगठन और असामाजिक तत्व उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर से धमकियाँ दे रहे हैं। हाल ही में शाजापुर जिले के ग्राम पनवाड़ी में आयोजित समरसता बौद्धिक समारोह में दिए गए भाषण को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया, जिसके बाद उन्हें "सिर तन से जुदा" जैसी गंभीर धमकियाँ दी गईं। धमकी देने वालों में सऊदी अरब और फिलीपींस से आए कॉल भी शामिल बताए गए हैं।
महासंघ की सतवास टीम ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मनोज परमार की जान को गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सशस्त्र पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उपस्थित संगठनों ने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से एक समाजसेवी नेता का जीवन सुरक्षित रह सकेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद के नितिन राव, रामविलास कालीराणा, संतोष देवड़ा, छगन उईके, लखनलाल मेहरा, डॉ. राजेश मंसोरे, ओम भावसार, रामभरोस चावला, अरुण गोयल, लोकेश मालवीय, जितेंद्र गोयल, प्रदीप कुलकर्णी, अर्जुन मंडलोई, मुकेश मंडलोई, राजेश मंडलोई, चंदू मंडलोई, संतोष कुलकर्णी, रामविलास पवार, सुनील पवार, धीरज, विकास चावरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
उक्त जानकारी डॉ. राजेश मंसोरे द्वारा दी गई एवं ज्ञापन का वाचन ओम भावसार ने किया।


