बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस संगठन द्वारा चौकी प्रभारी दिलीप यादव जी का विदाई समारोह कार्यक्रम में पेन एवं डायरी किया संपर्क भेंट दिया गया
संवाददाता- पप्पू काकोड़िया/मध्य प्रदेश : बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में आज भीमपुर चौकी प्रभारी दिलीप यादव का स्थानांतरण हो गया जिसको लेकर जयस संगठन ,चौकी स्टाफ एवं पत्रकार संगठन दिया विदाई उपस्थित जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया ने कहा कि श्री यादव के भीमपुर में रहते हुए पूरे छेत्र में अपराधियों पर शिंकजा कसा हुआ था किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगा हुआ रहा और सबसे बढ़कर उनका सहयोगी भावना और मिलनसार स्वभाव रहा हमेशा सहयोग की भावना से काम किया ।
पत्रकार डॉ मुकेश बामने ने कहा कि यादव जी ने छोटे से पुलिस बल के साथ भीमपुर के 30से 40किलोमीटर के एरिए में अपराध पर शिकंजा कसा हुआ था हमेशा किसी भी घटना पर तुरंत एक्शन लेकर काम किया ग्रामीणों में पुलिस की छबि को सहयोगी भाव बनाए रखने पर काम किया जो कबीले तारीफ है।
स्थानांतरण विदाई में प्रमुख रूप से शंभु धुर्वे गोंड ,ठेकेदार नजर सिंह उईके पंच ,सूरज उईके जयस , मनीष सिंह धुर्वे, प्रेमलाल उईके , बिसराम आहके,मालिक ककोड़िया, जगदीश ककोड़िया, शक्ति काकोड़िया, दिलीप कवडे, सरवन उईके , प्रेमलाल कुमरे एवं स्टाफ से हेड साहब मुंशी जी सुरेश ठाकुर शिवम् बिशने, हर्ष बेले आदि उपस्थित रहे ।



