HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

Dewas | अतिथियों के भरोसे स्कूल चल रही हैं स्कूल, नियमित शिक्षक कि नियुक्ति नहीं हुई, तो स्कूल में ताला बंदी कि दी चेतावनी।

जिलाधीश के नाम प्रवीण प्रजापति अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा।

खातेगांव/देवास। मामला खातेगांव विकाश खंड के माध्यमिक विद्यालय मालसगोदा का है। ज्ञात हो कि स्कूल में 62 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। एक शिक्षक नियमित है, उनको भी जनशिक्षक का प्रभार है। उनकी उपस्थिति तो कभी कभार अतिथि जैसे होती है। 02 अतिथि शिक्षक पदस्थ है वह भी गणित, अंग्रेजी विषय का शिक्षक है। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत अध्यापन के शिक्षक का अभाव है।

छात्र-छात्राओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उधर त्रैमासिक परीक्षा करीब है। ऐसे में अध्यापन बहुत प्रभावित हो रहा। पूर्व में भी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन के माध्यम से अवगत करा चुके लेकिन समस्या जस की तस नही हुई। ऐसे में छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। साथ ही शाला का बिजली का बिल नियमित आ रहा है। लेकिन विद्युत केबल व्यवस्था नही है। जिससे बच्चों को गर्मी का का सामना करना पड़ रहा। शाला में टीवी, पंखा, शोपीस बनकर रखें है।

उपरोक्त समस्या का हल 20/09/2025 तक नहीं हुआ तो smc पालक जनप्रतिनिधियों ग्रामीणजन के द्वारा शाला में ताला बंदी कर दी जाएगी। लेकिन शिक्षा विभाग कि इस समस्या कि ओर बिल्कुल ध्यान आकर्षण नही है। इस अवसर पर मगन मंसोरे पूर्व सरपँच, भगीरथ बछानिया smc अध्यक्ष, महेंद्र उइके सरपंच प्रतिनिधि, राजू गुर्जर, सुरेंद्रसिंह राजपूत, गोविंद बछानिया आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मगन मंसोरे पूर्व सरपंच द्वारा दी गई।

Post a Comment