गणेश भाबर ने संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास इंदौर संभाग का पदभार ग्रहण किया
जबलपुर संभाग से स्थानांतरित होकर इंदौर पहुंचे, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने किया स्वागत
इंदौर, 17 जून।
मध्य प्रदेश शासन, जनजाति कार्य विभाग, मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, जबलपुर संभाग के पद से स्थानांतरित होकर श्री गणेश भाबर ने संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास, इंदौर संभाग, इंदौर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
जानकारी के अनुसार श्री भाबर ने मंगलवार, 16 जून 2026 को इंदौर संभाग के संभागीय उपायुक्त पद का विधिवत पदभार संभाला। उनके स्थानांतरण एवं पदभार ग्रहण करने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, इष्ट मित्रों तथा शुभचिंतकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री भाबर के प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए उनके नेतृत्व में जनजाति कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। उनके पदभार ग्रहण करने से विभागीय कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।


