HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीन आदिवासी श्रमिकों की मौत, पीथमपुर में JAYS, Bhimarmy कार्यकर्ताओं का धरना, न्याय की मांग

पीथमपुर/धार/मध्यप्रदेश। बगदून थाना क्षेत्र स्थित सागर श्री प्रा. लि. फैक्ट्री में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार आदिवासी श्रमिक बेहोश हो गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मृतक श्रमिकों के परिजनों और साथियों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद जयस और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मृतकों के पार्थिव शरीरों को लेकर फैक्ट्री गेट के सामने धरना-आंदोलन पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि यह महज हादसा नहीं बल्कि लापरवाही से हुई हत्या है।

धरनास्थल से संगठनों ने माँग उठाई कि –

1. फैक्ट्री मालिक नंदकिशोर गुप्ता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

2. मृतक श्रमिकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।

3. फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील किया जाए।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन उनकी माँगों को पूरा नहीं करता, धरना जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि मजदूरों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और न्याय की गूंज हर जगह सुनाई देगी। उक्त जानकारी जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा द्वारा दी गई।

Post a Comment