HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

नर्मदा जयंती: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हंडिया में माँ नर्मदा को अर्पित की 551 मीटर लंबी चुनरी

हंडिया/हरदा। जीवनदायिनी माँ नर्मदा के जन्मोत्सव 'नर्मदा जयंती' के अवसर पर रविवार को पूरा जिला भक्ति के रंग में डूबा रहा। इस पावन पर्व पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने ग्राम हंडिया स्थित प्राचीन नर्मदा मंदिर पहुँचकर माँ नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। विधायक ने प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की।

13 वर्षों से जारी है आस्था की यह परंपरा

​विधायक डॉ. दोगने द्वारा आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान निरंतर 13वें वर्ष भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा को 551 मीटर लंबी चुनरी भेंट की। चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा तट 'नर्मदे हर' के जयघोष से गुंजायमान रहा।••भंडारे में ग्रहण की प्रसादी••  पूजन और चुनरी अर्पण के पश्चात नर्मदा तट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. दोगने ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए आम श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर माँ नर्मदा की प्रसादी ग्रहण की।कांग्रेस नेताओं और श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति​इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में:   महेश पटेल, संजय भायरे, अशोक पटेल, सुरेन्द्र विशनोई, अमर रोचलानी, राहुल पटेल, संजय जैन, लक्ष्मीनारायण पटेल, योगेश चौहान, अनिल विशनोई, पिंकू जायसवाल, सिद्धार्थ विश्नोई, बालकृष्ण यादव, जीतू सारण, कैलाश पटेल, अरुण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, पुरुषोत्तम कलम, चुन्नीलाल रायखेरे, समीर तिवारी, शशि तिवारी, राकेश सूरमा, मुकेश गुर्जर, संतोष केवट, धरमु केवट, भीम सिंह ठाकुर, मांगीलाल देवड़ा, छगन राठौर, मानसिंह ठाकुर, राजेश गुर्जर, करण सिंह गुर्जर, राघवेंद्र पारे, अंकित भाटी, बल्लू यादव, अर्जुन बाना, बबलू यादव, नवल बघेल, रामविलास धनगर, अनिल सुरमा, महेश राठौर, प्रमिला सिंह ठाकुर, सुप्रिया पटेल, आदित्य पटेल, अभिषेक पटेल, विक्रम पाटिल, गोरेलाल सिसोदिया, अशोक सिंह ठाकुर, जगदीश कुशवाह, विनेश मोहे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। विधायक डॉ. दोगने ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment