HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

भील समाज की जिला महापंचायत संपन्न, कलेक्टर व एसपी ने समाज सुधार में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम धार में आयोजित महापंचायत में समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का लिया संकल्प

प्रदेश संवाददाता: गेंदालाल माकोड़े

धार, 14 जून 2026।

मध्य प्रदेश भील समाज संगठन जिला धार द्वारा आयोजित जिला महापंचायत का भव्य आयोजन रविवार, 14 जून को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, धार में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

महापंचायत को धार कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व सांसद खुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, भील समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम मुकाती, पूर्व विधायक सरदारपुर वेलसिंह भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इंदौर करण भाबर, मध्य प्रदेश जयस अध्यक्ष भीम सिंह गिरवाल, भारत रक्षा विभाग के पूर्व निदेशक लूणाजी भूरिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

अपने संबोधन में धार कलेक्टर एवं एसपी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। महापंचायत में बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भील समाज संगठन द्वारा विभिन्न सामाजिक मांगों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया।

वक्ताओं ने समाज में जागरूकता लाने के लिए गांव-गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन धुमसिंह गणावा (गंधवानी) द्वारा किया गया, जबकि सह-संचालन पूर्व डीएसपी लोकायुक्त शंकरलाल कटारिया ने किया।

महापंचायत में संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों नंदराम गिरवाल, कैलाश गावड़, राहुल वास्कले, रवि अजनारे, पप्पू भगत निनामा, रमेश भूरिया, राजेन्द्र मालीवाड़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समाजहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


Post a Comment