HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

उपायुक्त की अध्यक्षता में टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर हुई बैठक

संवाददाता अशोक मुंडा

08/05/2025

रामगढ़, झारखण्ड


रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड में टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर के संबंधित क्षेत्र के निवासियों की उपस्थिति में गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजन किया गया।

 उपायुक्त द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान भूअर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, टोकीसूद ब्लॉक 2 कोल परियोजना के पदाधिकारियों व ग्राम के निवासियों के साथ चर्चा की गई। मौके पर ग्रामीणों द्वारा अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा गया। जिस पर उपायुक्त एवं परियोजना के अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। 


 परियोजना चालू करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, अंचल अधिकारी पतरातू सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment