विधायक ग्रेवाल के नेतत्व में डिप्टी सीएम का पुतला फूंका
धार। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा सेना विरोधी बयान देने एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा शनिवार को सरदारपुर मे अम्बेडकर चोराहे पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं कैबिनेट मंत्री विजय शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा द्वारा सेना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों मे नतमस्तक होना बताया गया है एवं कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियो की बहन कहा गया है जिससे देश की सेना का अपमान किया। दोनों ही भाजपा नेताओं के बयानो से देशवासियो में आक्रोश व्याप्त है जिसके लिए पुतला दहन किया गया है।यह थे मौजूृद -
इस दौरान ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल,
उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, राजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया,
जिला कांग्रेस सचिव राजेन्द्र लौहार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष
दिनेश चौधरी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, हेमंत दांगी,
दिनेश चोधरी, केकडिया डामोर, प्रभुलाल जाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
मौजूद थे।