वहिरावद में तेज हवा आंधी से मकान गिरा, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त के साथ मुखिया हुआ घायल, पीड़ित परिवार ने लगाई सरकार से आर्थिक मदद की गुहार
May 31, 2025
देवास (मप्र)। जिले के कन्नौद तहसील के ग्राम वहिरावद में विगत रात्रि करीब 8:30 बजे के दरमियान तेज हवा के कारण मकान गिरने के कारण घर के सदस्य व परिवार के मुखिया केवलराम कोशिक को गंभीर चोट आई है। पीड़ित के अशोक हरियाणे ने बताया कि इस हादसे से सिर में 5 से 6 टांके व दो से तीन पशली टुट गई और हाथ भी फैक्चर हो गया। बालक विशाल को भी सिर में चोट आई है। इस घटना में घर का सारा सामान जैसे फ्रिज, कलर टीवी, पंखा, गोदरेज, कपड़े धोने की मशीन सात-आठ क्विंटल गेहूं व सारा बारसाती किराना चार महीने का सामान का नुक़सान हुआ। पीड़ित परिवार ने लगाई सरकार से आर्थिक मदद की गुहार।