मांडव जिला धार मे आदिवासी सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर का वार्षिक साधारण सभा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
धार -प्रदेश संवाददाता गेंदालाल माकोडे़
आदिवासी सहकारी साख संस्था मर्यादित इंदौर संभाग इंदौर का 11वां वार्षिक साधारण सभा का आयोजन शबरी माता मंदिर काकड़ा खो मांडव जिला धार मे 14 सितम्बर रविवार को इंदौर के एस पी ओ देवेश ओसारी की अध्यक्षता में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष केसरसिंह ओसारी, संस्था का संचालक मंडल तथा शाखा संचालक खुर्दा(कनेरिया),करोंदिया खुर्द,बाग, नालछा, महेश्वर, मंडलेश्वर, खरगोन,मनावर, मांडव और केलोद के संचालक तथा संस्था के सदस्य व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता शबरी, भगवान टंटिया मामा और बिरसा मुंडा की मुर्तियो की पूजा माल्यार्पण कर किया गया
संस्था अध्यक्ष केसरसिंह ओसारी ने संस्था के प्रारंभ 12 जनवरी 2014 को सात,आठ सदस्यो से प्रारंभ किया से लेकर वर्ष 2024 -25 तक की बैंक गतिविधियों की जानकारी के साथ खाता कैसे और कौन खोल सकता है संस्था द्वारा खाता धारक को क्या क्या सुविधाएं, कितने प्रकार खाते खोले सकते है भिन्न भिन्न जमा राशि पर ब्याज दर, लोन की ब्याज दर,लोन की पात्रता संबंधित समस्त जानकारी दी गई। संचालक मंडल और समस्त शाखा संचालको का सभा मे देवेश औसारी अधिक्षक जीपीओ इंदौर, खरगोन से व्याख्याता हुकुम सिंह देवले एडवोकेट रेवलसिह डावर, इंजीनियरिंग महेंद्र सिंह चौहान,गायक धुमसिंग मेहता,बाग से जगदीश अलावाऔर धर्मेंद़ मकवाना और इंदरसिह मछार, समाज सेवी बरसिह मेडा़,गौरीलाल डोडियार, महेश्वर से राजाराम मोहरे, बसंती बाई मोहरे,दीलीप भुरिया, पुनमचंद गिरवाल, समाज सेवी चंपालाल परदेशी, सरपंच लता छारेल ,पार्षद कालु बिलवाल, मांडव शाखा संचालक नानुराम पटेल व बसंती बाई पटेल और शारदाबाई, संचालक मंडल तिलोक छारेल, बद्रीलाल खराड़े,संजय ओसारी, युवराज ओसारी,धन्नालाल निनामा,लीला ओसारी, सावित्री ओसारी, गीता खराड़े,मैना बारिया, जयपाल बघेल,महेश गिरवाल और संस्था के मीडिया प्रभारी गेंदालाल माकोडे़ धामनोद को पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर बारिया द्वारा किया गया तथा अंत मे आभार दीलीप भुरिया ने माना।



