HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

1 मार्च 2026 को वीरांगना रानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना एवं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना है, जयस ने सौंपा ज्ञापन

संवाददाता पप्पू काकोडिया, भीमपुर। बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के मुख्यालय पर जयस संगठन  एवं समस्त सामाजिक संगठन भीमपुर द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना 1 मार्च 2026 दिन रविवार को एवं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना है। 

ज्ञापन में उन्होंने ने कहा रानी दुर्गावती गोंडवाना (वर्तमान मध्य प्रदेश) की एक वीरांगना रानी थीं, जिन्होंने मुगलों के आक्रमण का बहादुरी से सामना किया और अपने राज्य की रक्षा के लिए 24 जून, 1564 को आत्मबलिदान दिया, जिससे वे भारतीय इतिहास में स्वाभिमान, साहस और नारी शक्ति की प्रतीक बन गईं। उनका जन्म 1524 में चंदेल राजा कीर्ति सिंह के घर हुआ और 18 साल की उम्र में गोंड राजा दलपत शाह से विवाह के बाद, पति के निधन के बाद उन्होंने अपने अल्पवयस्क पुत्र वीर नारायण के लिए 1550 से 1564 तक शासन संभाला।

ज्ञापन में निवेदन किया है कि 1 मार्च 2026 को वीरांगना रानी दुर्गावती मूर्ति स्थापना एवं रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने अपील किया गया। जिसमें शिक्षा प्रभारी जयस विजेश इरपाचे, जयस कार्यवाहक अध्यक्ष महेश्वर कवड़े, जयस प्रभारी पप्पू काकोडिया, प्रशांत उइके मीडिया प्रभारी, विकास सिरसाम आईसेएल प्रभारी, मनीष धुर्वे जी, रामशंकर पंदराम, आदि जयस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment