HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

अजाक्स सहयोग संस्था ने हरदा व टिमरनी के छात्रावासों में किया गर्म वस्त्रों का वितरण

हरदा। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए अजाक्स सहयोग संस्था द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए हरदा एवं टिमरनी स्थित छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गर्म टोपे, मोजे एवं कंबलों का वितरण किया गया।

संस्था के सदस्य रमेश मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि अजाक्स सहयोग संस्था द्वारा हरदा के उत्कृष्ट अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में 50 छात्राओं को गर्म टोपे एवं मोजे वितरित किए गए। इसके पश्चात उत्कृष्ट बालक छात्रावास टिमरनी में 30 तथा सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास टिमरनी में 20 कंबलों का वितरण किया गया।यह वितरण कार्यक्रम छात्रावास की अधीक्षिकाओं एवं अधीक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा से संबंधित उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सीमा निराला, धनसिंह भलावी, राजकुमार मर्सकोले, ज्योति परते, फूलसिंह उईके, हीरालाल चौहान, कैलाश चंद्र बामने, डॉ. रामचरण लोगंरे, ओमप्रकाश मालवीय, अजय भदौरिया, बबीता जोठे, विजय कुमार ढोके, विष्णु प्रसाद चौधरी, पंचम उईके, रोहित कुमरे, सुहाग सिंह कटारे, रामराज सोलंकी, आर.आई. इवने दादा, सेवंती उईके, प्रहलाद मालवीय, रितेश परमार सहित तीनों छात्रावासों के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Post a Comment