फैज अक अहमद मुमताज बने,रामगढ़ के 14वें नए जिला उपायुक्त
रामगढ़| प्रशासनिक विभाग में फेरबदल करते हुए रामगढ़ में वर्तमान उपायुक्त (DC) चन्दन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा किया गया एवं रामगढ़ में फैज अक अहमद मुमताज को नए उपायुक्त बनाए गए |
झारखंड सरकार द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना में इस तबादले की पुष्टि की गई है। फैज अक अहमद मुमताज अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो इससे पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। रामगढ़ जिला में 14वें उपायुक्त बनाए गए हैं |पदस्थापन करने के बाद जिले में विकास की गति को रफ्तार देने को लेकर अहम माना जा रहा है।
झारखंड के 20 जिलों के उपायुक्तों का हुआ तबादला
वहीं, पूर्व उपायुक्त चन्दन कुमार रामगढ़ के 13वें उपायुक्त के रूप में 27 जुलाई 2023 को पदभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति 2016 यूपीएससी बैच के परीक्षा फल के बाद झारखंड कैडर में हुई थी | अपने कार्यकाल के दौरान जिले में कई सराहनीय कार्य किए, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना शामिल रहा। उनके कार्यकाल को जिले में सकारात्मक बदलाव के लिए याद किया जाएगा।
झारखंड के 20 जिले के उपायुक्तों का तबादला हुआ उसमें एक जिला हजारीबाग भी आता है इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार के बड़े स्तर पर किए जा रहे स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को और बेहतर बना |