26 को मनाएंगे भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक महोत्सव, दो मुनिभगवंतों सहित गुरू मां का मिलेगा सान्निध्य
May 25, 2025
धार। दिगंबर जैन समाज धार स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में 26मई को शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में दो मुनिश्री विभासस्वर मुनिजी मसा, शुद्धोपयोग जी मसा एवं मानतुंगगिरी तीर्थ पर विराजित गुरु मां चंद्रमति माताजी अपना सान्निध्य प्रदान करेंगे।
मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि महोत्सव में शांतिनाथ विधान मंडल पूजन, तथा निर्वाण लाडू भी चढ़ाए जाएंगे। यह कार्यक्रम पंडित श्री भरत शास्त्री इंदौर के निर्देशन एवं पंडित विमल शास्त्री धार के मार्गदर्शन में होगा। कार्यक्रम में संगीत अनुभव जैन प्रदान करेंगे। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्रेणिक गंगवाल व सचिव संजय छाबड़ा ने बताया कि कि मुनि श्री संघ का आगमन 23 मई को धार में हो गया है। समाज के सभी पदाधिकारी, महिला मंडल, दिगंबर जैन महा समिति महिला मंडल तथा मुनि आहार समिति ने समाजजनों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मंडल विधान के लाभार्थी नरेश कुमार श्रेणिक कुमार गंगवाल रहेंगे।
