HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

तलाई टप्पर पर अंडरपास निर्माण की उठी मांग, विधायक डॉ. दोगने ने NHAI व कलेक्टर को लिखा पत्र – ग्रामीणों की सुरक्षा पर गहरा संकट

हरदा। हरदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने तलाई टप्पर स्थित फोरलेन मार्ग पर बढ़ते हादसों की आशंका को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और हरदा कलेक्टर को तत्काल अंडरपास निर्माण की मांग वाला पत्र प्रेषित किया है। विधायक ने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है।

विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि तलाई टप्पर के समीप से प्रतिदिन भादूगांव, भवरतलाब, खेड़ा, राततलाई, ऊवां, खरदना, नयापुरा, चिराखान, जोगा, कांकड़दा, ऊंढाल, ऊंचान सहित लगभग 10 से 15 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसके साथ ही किसानों, ग्रामीण जनता तथा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के गोदामों तक पहुंचने वाले वाहनों की भारी आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है।फोरलेन पर अंडरपास के अभाव में ग्रामीणों को सड़क पार करते समय दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। कई बार वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को जोखिमपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ता है। विधायक ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि स्थिति प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है और ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षित मार्ग की मांग कर रहे हैं।  डॉ. दोगने ने प्रशासन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए तलाई टप्पर पर शीघ्र अंडरपास निर्माण स्वीकृत किया जाए। विधायक की ओर से इस पत्र की प्रतिलिपि NHAI अध्यक्ष, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई जल्द शुरू हो सके।

Post a Comment