टंट्या मामा मैराथन: बड़वाह में धावकों का दमखम, दिव्या–जितेंद्र ने मारा बाजी
आदिवासी युवा फैंस क्लब संगठन बड़वाह के सहयोगी संगठन महाराणा पुंजा भील जनकल्याण संगठन बड़वाह, अजाक्स एवं जयस परिवार बड़वाह के संयुक्त तत्वावधान में टंट्या मामा ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 8 फरवरी को बड़वाह में सफलता पूर्वक किया गया। मैराथन का शुभारंभ बिरसा मुंडा चौराहे से होकर जयंती माता फॉरेस्ट नाका तक किया गया। प्रतियोगिता में केवल बड़वाह ब्लॉक के छात्र–छात्राओं को सम्मिलित किया गया था।
प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से परिणाम इस प्रकार रहे—प्रथम स्थान पर दिव्या बामणिया और जितेंद्र कवचे, द्वितीय स्थान पर राजनंदिनी अजनारे और दीपक सिसोदिया, तथा तृतीय स्थान पर भारती चौहान और साहिल बडोले रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार निशा कनेश रही। विशेष अतिथि के रूप में बीईओ रेवाराम कनासे, जेलर युवराज मुवेल, CISF मेन आकाश खरते, रोहित उईके, चेतन मंडलोई, संजय बामनिया, रामप्रसाद भूरिया, तुषार भूरिया, विशाल चौहान, जोगेंद्र पटेल, मंशाराम नागर, किशन डुडवे, दिनेश डहरिया, शिवम डावर, अनिल डावर, रामजी बामणिया, भूरसिंह भूरिया, मंशाराम तंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगी संगठनों, प्रतिभागियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

