खनन विभाग ने गढ़बांध के इंटर कॉलेज परिसर में अवैध बालू उठाव की ,प्रक्रिया शुरू
गढ़बांध,रामगढ़ |छावनी परिषद् वार्ड नंबर 04 पारे बस्ती गढ़बांध इन्टर कॉलेज परिसर में बड़ी मात्रा में बालू माफियाओंं द्वारा दामोदर नदी से अवैध बालू स्टॉक कर क्षेत्र में मोटी रकम प्रति ट्रैक्टर 3500-4000 रूपये की दर से बेची जा रही थी, जिसकी सूचना 03 जून को रामगढ़ पत्रकारों के एक टीम ने रामगढ़ थाना प्रभारी पीके सिंह और जिला खनन विभाग को दी गई थी |
खनन विभाग और थाना प्रभारी पीके सिंह को सूचना दिए 6 दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी कारवाई नहीं की गई, जिसकी सूचना पुनः रामगढ़ जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज को दी गई, इसके बाद उपायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए,खनन विभाग को सूचना देते हुए, तुरन्त कानूनी कार्रवाई करने एवं अवैध बालू स्टॉक को JCB लगाकर ट्रैक्टरों में बालू उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई |
अवैध बालू स्टॉक उठाने में पहुंचे खनन विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार, रामगढ़ थाना के sub इंस्पेक्टर मंजीश कुमार सिंह और पुलिस जवान शामिल थे |


