जल स्वावलंबन पखवाड़ा- भबराना मे प्रथम दिवस कलश यात्रा एवम् जल स्रोत सफाई कार्यक्रम
संवाददाता नाथूलाल सालवी
दिनांक 05/06/2025
झल्लारा (भबराना), आज दिनांक 05/06/2025 को सलूंबर जिले के भबराना गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकार द्वारा घोषित जल स्वावलंबन पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम दिवस कलश यात्रा एवम् जल स्रोत सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दो स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचायत स्तर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना से नदी स्थित स्नान घाट तक कलश यात्रा निकाली गई।यात्रा में ग्राम पंचायत द्वारा चल रही नरेगा योजना लाभार्थी श्रमिक, मेट तथा भबराना ग्राम पंचायत के सरपंच केशवलाल सचिव दिव्यराज सिंह ldc भगवतीलाल रामसिंह तथा वार्ड पंच शामिल हुए।दूसरा कार्यक्रम वीर हनुमान मंदिर से सरवना तालाब तक कलश यात्रा निकाल कर किया गया।यह भी सभी श्रमिकों ने हिस्सा लिया।साथ ही सभी जल स्रोतों पर साफ सफाई का कार्य किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण,स्वच्छता,ओर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।


