HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पतरातु की छात्राओं ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स ) परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट लाकर किया विद्यालय का नाम रोशन :- पुष्पा कुमारी

पतरातु ,रामगढ़|झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा 05 जून को इंटरमीडिएट (आर्ट्स) का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय प्लस टू विद्यालय पतरातु की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

रामगढ़ जिले में 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय से 58 छात्राएं शामिल हुई थीं। जिनमें से सभी 58 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। जिसमें विद्यालय की छात्रा खुशबू कुमारी ने 89.20%, साइना परवीन 87.00% , पैरों कुमारी 86.80% , रौनक कुमारी 86.20% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्राएं द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय की वार्डन सह फिजिकल टीचर पुष्पा कुमारी ने बधाई दी है। कहा कि यह छात्राओं के कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के भविष्य में इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया है। वार्डन पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment