HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

संस्कार गार्डन धार में महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन मध्य प्रदेश का वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ संपन्न

संवाददाता गेंदालाल माकोडे़। 

धामनोद/धार। महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन मध्य प्रदेश के संस्थापक, आजीवन, प्रदेश और जिला इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, भोपाल, विदिशा, गुना की जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में 8 जून रविवार को संस्कार गार्डन मांडव रोड़ धार में आदिवासी महापुरुष के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ हुआ।



सर्व प्रथम समस्त जिलों की कार्यकारिणी अध्यक्षो का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के आरंभ में प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद सिंह भुरिया रिटायर उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। सचिव लुणा भुरिया रिटायर अति महानिदेशक रक्षा ने संगठन की रुपरेखा एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष शंकरलाल कटारिया उप पुलिस अधीक्षक ने सदस्यता राशि में किया गया परिवर्तन की जानकारी से अवगत कराया गया। कोषाध्यक्ष राधेश्याम बामनिया रिटायर एसबीआई द्वारा वर्ष 24-25 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।



समस्त जिलों के अध्यक्षो द्वारा अपने अपने जिले की योजना और जो किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। समाज सेवा के लिए महेश्वर के राजाराम मोहरे अध्यक्ष एकलव्य आदिवासी भील समाज कल्याण महेश्वर, ओमप्रकाश दांगोडे खंडवा खरगोन, कालु मेहड़ा जोबट, महू जयस अध्यक्ष भीम सिंह गिरवाल, नालछा के जनपद सदस्य भानु गिरवाल, गुजरात से आये सुरजभान सिंह खराड़ी, तेनसिह मेहता खरगोन, खराड़ी जी सरदारपुर, मयंक पिता नानुराम मालिवाड भारूड़पुरा (नालछा) का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद पर चयनित होने और महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन के मिडिया प्रभारी गेंदालाल माकोडे़ को संगठन की गतिविधियों का समाज को अवगत कराने पर साफा, शाल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा को भोपाल के बी एस परमार, इंदौर समिति के सचिव प्रकाश भाभोर, धार के जिला अध्यक्ष मन्नालाल गिरवाल, अलिराजपुर से जिला अध्यक्ष अजनार, झाबुआ के राजेंद्र बारिया, रतलाम के शंकरलाल भुरिया, खरगोन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रेवलसिह डावर, भीम सिंह गिरवाल, भानु गिरवाल गुजरात के सुरजभान सिंह खराड़ी, राजाराम मोहरे महेश्वर, संगठन के संरक्षक  रमेश मावी रिटायर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, बाग के समाजसेवी अनारे, रिटायर अधिक्षण यंत्री भीम सिंह मोहनीया, रिटायर सहा महाप्रबंधक भेल रतन सिंह भाबर आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। सभा मे दिलीप सिंह बिलवाल से नि एस डी ओ पी, रतनसिह बिलवाल से नि उपायुक्त जी एस टी, इंदौर के एल एन कण्डवाल के साथ ही बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आए हुए पदाधिकारीगण एवं संगठन के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभा का संचालन सुरतलाल डामर रतलाम,दिलीप भुरिया महेश्वर ओर बाग के धर्मेन्द्र मकवाना द्वारा किया गया तथा आभार धार जिला सचिव बलवंतसिंह गावड़ द्वारा किया गया।

Post a Comment