HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

बेलपानी का रास्ता पूरा हुआ नहीं, मगर ओडिशा सरकार का रंग लगाना शुरू, आदिवासियों को अब डर सा लगने लगा?

 

संवाददाता अबनि कुमार।

जूजोमुरा (ओडिशा), 04 जून 2025, संबलपुर जिला के जूजोमुरा ताल्लुकात में पड़ियाबडमाल से बेलपानी को सन 2021-2022 में विगत नवीन सरकार ने पीडब्ल्यूडी रास्ता का टेंडर निकाला था। वहीं पड़ियाबडमाल से गहीरपाली तक रास्ता काम हो चुका है। मगर गहीरपाली से बेलपानी को लगभग 3 किमी रास्ता का काम अभी तक बाकी है और बेलपानी गांव के लोगों ने लगभग 4 से 5 बार लिखित तौर पर संबलपुर ज़िलापाल को अर्जी दिए है फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ, अब तक वैसा ही रास्ता पड़ा हुआ है। इस बार ओडिशा में बीजेपी ने सरकार बनाया है और एक साल पूरा होने वाला है, पर उसी रास्ता के ऊपर एक अजीब सा होडिंग देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का एक लेख दिखा जो कि "होम लोग इस रास्ता का सही ख्याल रखें" मगर अफसोस रास्ता का काम शुरू नहीं हुआ तो हम लोग ख्याल कैसे रखें, यहीं कहना है गांव वालों का। लोगों का कहना है ये सरकार खाली दिखवा करता है और किसी गांव का कोई विकास नहीं हो रहा है। लोगों के मन में तो अभी डर पैदा हो गया है कि हमारा जमीन अब सरकार खरीदने की बात कर रहे है तो हम आदिवासी कहां रहेंगे और कहां जाएंगे, हमारा जमीन जाएगी तो हम लोग भूखे मर जाएंगे। अब ओडिशा के हर आदिवासियों को डर सा लगने लगा है। लोग सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि आगे आदिवासियों का हक मिले और उन्हें सताया न जाए।

Post a Comment