HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

सीआरसी सलाहकार समिति का पतरातु प्रखंड सह अंचल में हुआ बैठक

रामगढ़| पतरातु में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जीआरसी सलाहकार समिति का गठन किया गया। इस समिति का उद्देश्य जेंडर संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना, नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करना और जेंडर समानता को बढ़ावा देना है।


जीआरसी सलाहकार समिति के सदस्य कौन कौन होंगे

जीआरसी सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  मनोज कुमार गुप्ता होंगे, जबकि प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक  पुरुषोत्तम कुमार सिंहा संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा, प्रखण्ड प्रमुख, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, डालसा प्रतिनिधि, पुलिस थाना प्रभारी, प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, NGO/CSO प्रतिनिधि, DRP JSLPS और प्रखण्ड के सभी संकुल संगठन से दो प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल होंगे।



समिति जेंडर संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने, नीतियों और कार्यक्रमों को विकसित करने, और जेंडर समानता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। यह सलाहकार समिति प्रखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और जेंडर समानता को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और समिति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

आज की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी  मनोज कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक (सामाजिक विकास) शौरभ प्रसाद, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक  पुरुषोत्तम कुमार सिंहा, प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा आश्रेंद्र कुमार - क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर (प्रदान), अरुण कुमार एडमिन,  रविश कुमार राय - स्वास्थ्य विभाग, सन्नी कुमार नीति आयोग कोऑर्डिनेटर, और अन्य जीआरसी सलाहकार समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।

Post a Comment