अरगड्डा सिरका कोलियरी में संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में कामगारों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल
July 09, 2025
सिरका,अरगड्डा| रामगढ़ जिला अंतर्गत सिरका अरगड्डा कोलियरी में CCL के मजदूरों ने देशव्यापी हड़ताल को सफल करने को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में संपूर्ण कोलियरी बंद का आह्वान किया गया ।
जिसमें सिरका कोलियरी के संयुक्त मोर्चा के कामरेड श्रमिक नेतागणों ने सिरका कोलियरी का काम ठप किया और केंद्र सरकार मजदूर विरोधी कानून के विरोध में सरकार की 4 कोड मजदूर विरोधी कानून वापस लेने को लेकर बंद किया गया। बंदी को सफल बनाने के लिए कामरेड नेता सुशील सिंह शांता कुमार बंसी बेदिया लक्ष्मी चरण महतो कमरुद्दीन खान मुस्तफा खान रूपेश महतो सुखदेव महतो , ख़ैंटा कुम्हार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

